1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2019, 7:44:23 AM
- फ़ोटो
PUNE: इस वक्त की बड़ी ख़बर महाराष्ट्र के पुणे से है. पुणे में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा पुणे के सहकार नगर में हुआ है.
दीवार गिरने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है. पुणे में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है. कई इलाकों में भारी जल-जमाव के कारण लोग बेहाल हैं.
पुणे के कात्रज, सिंहगड इलाके में बारिश के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए हैं. उधर भारी बारिश के कारण पुणे जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी का ऐलान कर दिया है.