Hindi News / news / पंजाब में बड़ा हादसा: बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की...

पंजाब में बड़ा हादसा: बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 19, 2023, 6:05:34 PM

पंजाब में बड़ा हादसा: बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मुक्तसर जिले से आ रही है जहां कोटकपूरा जा रही यात्री बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। वही बस में सवार कई यात्री लापता हो गये हैं ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे नहर में बह गये हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। 


घटना मुक्तसर-कोटकपूरा रोड की है जहां यात्रियों से भरी बस पुल से अचानक नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में तीन यात्रियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन 5 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मुक्तसर से कोटकपूरा तक चलने वाली प्राइवेट बस में 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। वही इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। CM भगवंत मान खुद घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को सुरक्षित रखे।