BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी
1st Bihar Published by: Updated Wed, 08 Jun 2022 10:57:38 AM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में पुरुषों से 9 महीने ज्यादा महिलाएं जीती हैं। लेकिन यह अंतर देश की तुलना में कम है। बिहार की तुलना में देश में महिलाएं पुरुष से ढाई साल ज्यादा जीवित रहती हैं। औसत आयु के मामले में बिहार अभी पीछे है। बिहार के लोगों की औसत आयु देश के औसत से 6 महीने कम बतायी जा रही है। दिल्ली के तुलना में बिहार के लोग औसतन 6.7 साल कम जीते हैं। जन्म के समय बिहार के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.2 साल होती है, जबकि देश के लोगों की 69.7 साल है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया कार्यालय के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की तरफ से जारी लाइफ टेबल रिपोर्ट में ये खुलासा सामने आया है।
महिला और पुरुषों की आयु में ज्यादा अंतर नहीं
लाइफ एक्सपेक्टेंसी के मुताबिक, सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से अनुमानित मृत्यु दर पर आधारित है। बिहार में महिला और पुरुषों की आयु में ज्यादा अंतर नहीं है। जन्म के समय महिलाओं की औसत आयु 69.6 साल होती है वहीं पुरुषों की आयु 68.8 साल होती है। यानी बिहार में महिलाएं पुरुषों से 9 महीने ज्यादा जीती हैं। देश में महिलाओं की औसत आयु 71.1 साल है जबकि पुरुषों की आयु 68.4 साल है। एसआरएस ने 2015-19 के लिए ये आंकड़े जारी किए हैं।
दिल्ली के लोग जी रहे अधिक
बताया जाता है कि अन्य जगह से दिल्ली के लोगों की आयु सब से अधिक है, उनका आयु 75.9 साल का होता है। जबकि बिहार सहित 8 राज्यों का औसत देश से सब से कम है। इसमें झारखंड, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। हालांकि 2014-18 और 2015-19, इन दोनों पीरियडों की मुकाबले में देश के लोगों की औसत आयु 110 दिन बढ़ी है, जबकि बिहार के लोगों की आयु में 37 दिन की वृद्धि हुई है। बिहार में 2014-18 में जन्म के समय लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.1 साल थी, जो 2015-19 में बढ़कर 69.2 साल तक पहुंच गई है।