1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2022, 6:26:42 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है लेकिन इसके ठीक पहले एक दुखद खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। सुभाष सिंह पिछली सरकार में मंत्री थे। नीतीश कैबिनेट में उन्हें सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी मिली हुई थी नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी के सरकार के बाहर होने के साथ-साथ सुभाष सिंह भी पूर्व मंत्री हो गए थे।
फर्स्ट बिहार को जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन आज तड़के 2:45 पर हुआ। दिल्ली एम्स में फिलहाल उनका इलाज चल रहा था और यही उन्होंने अंतिम सांस ली है। सुभाष सिंह का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था। सरकार में मंत्री होने के बावजूद सुभाष सिंह लंबे वक्त तक कामकाज से दूर रहे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने निधन की पुष्टि की है।
सुभाष सिंह गोपालगंज से बीजेपी के विधायक रहे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी सुभाष सिंह मतदान नहीं कर सके थे।