पूर्व सांसद की ओर से सोनू को बड़ा ऑफर, देहरादून स्थित महंगे स्कूल व हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेगा सोनू!

1st Bihar Published by: Updated May 23, 2022, 3:48:54 PM

पूर्व सांसद की ओर से सोनू को बड़ा ऑफर, देहरादून स्थित महंगे स्कूल व हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेगा सोनू!

- फ़ोटो

PATNA: वायरल ब्यॉय के नाम से फेमस नालंदा का सोनू इनदिनों खूब सुर्खियों में है। सोनू के मुताबिक वो पढ़ लिखकर वह आईएएस बनना चाहता है लेकिन घर के आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण सोनू का परिवार समस्या से जूझ रहा है जिसे दूर करने के लिए कई नेता और अभिनेता सोनू की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने सोनू को पटना स्थित अपने आवास पर बुलाया। 


आर के सिन्हा ने देहरादून स्थित अपने स्कूल "द इंडियन पब्लिक स्कूल" में दाखिला करवाने का ऑफर दिया है साथ ही सोनू को वहां रहने खाने, खेलने, कूदने की सारी व्यवस्था करवा देने का भी भरोसा दिया है। सांसद आर के सिन्हा ने 4 तारीख को सोनू और उसके परिजनों को देहरादून आने जाने के लिए ट्रेन की टिकट करवा देने की बात कही। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सोनू से जब सवाल किया कि आपको ये ऑफर कैसा लगा। क्या आप देहरादून जाएंगे इस पर सोनू ने सोच विचार कर फैसला लेने की बात कही है।