Hindi News / news / पूर्व सीएम की 30 साल की पोती ने की आत्महत्या ! अपार्टमेंट में...

पूर्व सीएम की 30 साल की पोती ने की आत्महत्या ! अपार्टमेंट में लटकी हुई मिली डेड बॉडी

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2022, 3:13:05 PM

पूर्व सीएम की 30 साल की पोती ने की आत्महत्या ! अपार्टमेंट में लटकी हुई मिली डेड बॉडी

- फ़ोटो

DESK : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लटका हुआ मिला. 30 साल की सौंदर्या अपने घर में मृत पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि सौंदर्या ने बेंगलुरु स्थित आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.


बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. यह भी बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में थीं. मामला हाई ग्राउंड थाना क्षेत्र का है. इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है.


पुलिस के अनुसार, वह शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं. दो साल पहले उनकी शादी हुई थी. सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं. 


उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और प्रदेश BJP को झटका लगा है. सीएम बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ BJP के दिग्गज नेता येदियुरप्पा को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार पहली नजर में ये एक आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है.