पूर्व JDU विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में पूरी तरह फेल है शराबबंदी

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 24, 2022, 6:52:32 PM

पूर्व JDU विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में पूरी तरह फेल है शराबबंदी

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बिहार की सियासत में इन दिनों शराब को लेकर हायतौबा मचा हुआ है। छपरा में शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीजेपी के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। खुद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता भी शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। अब पूर्व जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल हो गई है और इसे फेल करने के लिए शासन और प्रशासन के लोग दोषी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 6 साल से शराबबंदी कानून लागू है, इसके वाबजूद पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप बिहार में पहुंचती है। उसके बाद जिलों तक पहुंची शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।


उन्होंने कहा कि 4 महीने पहले जब आरजेडी विपक्ष में थी तब शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलती रहती थी और अब जब भाजपा विपक्ष में गई है तो सरकार पर हमला बोल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी नेताओं को अपने चरित्र का विश्लेषण करना होगा। कल जिसके साथ खाना खाए, आज रिश्ता टूटा तो गाली देना शुरू कर दिए।