1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 26, 2023, 6:08:22 PM
- फ़ोटो
DESK: कतर की कोर्ट ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को फांसी की सजा सुनाई है। इंडियन नेवी के सभी 8 पूर्व जवानों के ऊपर जासूसी का आरोप लगाते हुए कोर्ट से अपना फैसला सुनाया है। कतर की कोर्ट के इस फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने हैरानी जताई है और कहा है कि वह फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही है।
दरअसल, इंडियन नेवी के सभी 8 पूर्व सैनिक कतर में स्थित अल दहारा कंपनी में काम करते हैं और साल 2022 के अक्टूबर महीने से वहां की जेल में कैद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर ने नौसना के सभी 8 पूर्व जवानों पर आरोप लगाया है कि वे सबमरीन प्रोग्राम को लेकर जासूसी कर रहे थे और भारत उनको काउंसलर एक्सेस के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहा था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि, ''हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। फैसले को कतर के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे''।