Hindi News / news / राफेल नडाल बने US ओपन चैंपियन, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

राफेल नडाल बने US ओपन चैंपियन, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 09, 2019, 11:00:53 AM

राफेल नडाल बने US ओपन चैंपियन, जीता 19वां ग्रैंड स्लैम

- फ़ोटो

DESK: स्पेन के राफेल नडाल ने यूएस ओपन-2019 का खिताब जीत लिया है. पांच सेट तक चले मुकाबले में दूसरे वरीयता प्राप्त नडाल ने पांचवीं वरीयता के दनीइल मेडवेडेव को 7-5,6-3,5-7,4-6,6-4 से हराया. राफेल नडाल ने फाइनल में रूस के डैनिल मेडवेडेव की चुनौती ध्वस्त की. रूसी खिलाड़ी मेडवेडेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के फाइनल में पहुंचे थे. लेकिन नडाल के सामने पस्त हो गए और खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया. नडाल के करियर का यह 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है. इस जीत के बाद नडाल ने कहा, ''मेरे टेनिस करियर की यह सबसे भावुक रातों में से एक थी, यह जबर्दस्त फाइनल था, गजब का मैच था.'' वहीं मेडवेडेव ने कहा, ''मैं नडाल को बधाई देना चाहता हूं. यह उनका 19वां ग्रैंड स्लैम है जिसे हासिल करना आसान नहीं है.''