1st Bihar Published by: 9 Updated Wed, 03 Jul 2019 02:37:48 PM IST
- फ़ोटो
DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस को जल्द से जल्द पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं उस प्रक्रिया में कहीं भी नहीं हूं. राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वो अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं. कांग्रेस नेता ने कहा की कांग्रेस वर्किंग कमेटी को इस मसले पर जल्द से जल्द बैठक करनी चाहिए और इस बारे में फैसला करना चाहिए. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने रहने की पार्टी कार्यकर्ताओं और कई प्रदेशों की मुख्यमंत्रियों की मांग को राहुल गांधी ने ठुकरा दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नही हैं और पार्टी को नए अध्यक्ष के चुनाव में अब देरी नहीं करनी चाहिए.