Hindi News / news / राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

1st Bihar Published by: Updated Dec 12, 2021, 9:51:01 PM

राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है जहां बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। आज शाम करीब 6 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। 


भूकंप की तीव्रता 4.3 बतायी जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की गई है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 381 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम (पाकिस्तान) में बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन से 19 किलोमीटर नीचे है। 


गौरतलब है कि इससे पहले 20 नवम्बर की रात को राजस्थान के जालोर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई थी। आज भी बीकानेर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।