Hindi News / news / राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 लोगों की...

राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 15, 2023, 4:50:41 PM

राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

- फ़ोटो

RAJASTHAN: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक युवक भी घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा बीकानेर-फलोदी-जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


 बोलेरो-ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। बताया जाता है कि बोलेरो में 7 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक फलोदी के जुनेजा ढाणी के रहने वाले थे। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो के अंदर से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान में पुलिस जुटी है।