1st Bihar Published by: Updated Aug 09, 2022, 3:39:14 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गये हैं। राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अपने आवास से नीतीश कुमार गाड़ी से अकेले ही राजभवन पहुंचे हैं।
एक अणे मार्ग से लेकर राजभवन और राबड़ी आवास में सियासी हलचल तेज हो गया है। समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पहले राजभवन की तरफ से दो बजे का वक्त मिलने का दिया गया था लेकिन फिर इसमें तब्दीली की गयी। दो घंटे समय बढ़ा दी गयी।
राजभवन की तरफ से शाम चार बजे मिलने का समय नीतीश कुमार को दिया गया था। लेकिन चार बजे से पहले ही मुख्यमंत्री आवास से निकलकर नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गये हैं। राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के बाद नीतीश इस्तीफा दें सकते हैं।