Hindi News / news / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की निगरानी में हुए होम...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की निगरानी में हुए होम आइसोलेट

1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2022, 4:14:02 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों की निगरानी में हुए होम आइसोलेट

- फ़ोटो

DESK : देश में कोरोना बेकाबू हो गया है. आम लोगों के साथ ही तेजी से नेता मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गये हैं. 


उन्होंने खुद घर में क्वारींटीन कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.  राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं. 


राजनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि-  मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. फिलहाल मैं होम क्वारंटाइन में हूं. मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं. वे खुद को आइसोलेट करें और कोरोना टेस्ट करवाएं.