Premanand Maharaj: ये आदतें नष्ट कर सकती हैं जीवन की शांति, प्रेमानंद महाराज ने बताया किन गलतियों से बचना जरूरी Bihar Crime News: अलर्ट हो जाइए.. बिहार में साइबर अपराधियों के लिए बड़ा टूल बना 125 यूनिट फ्री बिजली, लोगों को ऐसे बना रहे शिकार Bihar Crime News: अलर्ट हो जाइए.. बिहार में साइबर अपराधियों के लिए बड़ा टूल बना 125 यूनिट फ्री बिजली, लोगों को ऐसे बना रहे शिकार TEACHER NEWS : फर्जी डिग्री पर बन गए टीचर , अब सरकार ने लिया एक्शन, पैसे भी करने होंगे वापस Family Five Members Death: मर्डर या सुसाइड? एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप Family Five Members Death: मर्डर या सुसाइड? एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप Success Story: मजदूर की बेटी बनी IAS अफसर, एस. अश्वथी ने चौथे प्रयास में UPSC किया पास; जानिए... सफलता की कहानी BIHAR CRIME : बिहार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या,इलाके में मची सनसनी Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना के बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले ट्रैक्टर सवार दो युवक Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना के बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले ट्रैक्टर सवार दो युवक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 03 Apr 2024 06:50:09 AM IST
- फ़ोटो
DESK : राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रिटायर हो गए हैं। उनके साथ ही राज्यसभा के 54 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से कई लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो कई सांसद ऐसे हैं जिनकी राज्यसभा में वापसी भी हो रही है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अब तक लोकसभा सांसद रहीं लेकिन इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इन 54 सांसदों में से 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल है जिनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है।
दरअसल, 55 में से सात केंद्रीय मंत्री भी हैं जो कि राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखऱ, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल हैं। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में इस बार एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव को छोड़कर बाकी सभी सांसद रिटायर हो रहे। ये सभी मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
मालूम हो कि, मंगलवार को ही राज्यसभा में 49 सदस्य रिटायर हो गए हैं। वहीं बुधवार को पांच और रिटायर हो जाएंगे। इस तरह कुल 54 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं। हालांकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया जा चुका है। आरजेडी के मनोज झा को भी अगले कार्यकाल के लिए नामित किया गया है। कर्नाटक से नसीर हुसैन (कांग्रेस) को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है।
उधर, रिटायर होने वाले अन्य सदस्यों में भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हैं। वह इस बार लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सुशील कुमार मोदी भी रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का भी कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया है। वह हिमाचल प्रदेश में अपना चुनाव हार गए हैं।