Hindi News / news / राम भक्ति की अद्भूत झलक, प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राममय हुआ मुकेश अंबानी...

राम भक्ति की अद्भूत झलक, प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2024, 10:38:50 PM

राम भक्ति की अद्भूत झलक, प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर

- फ़ोटो

DESK: अयोध्या में कल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर देशभर में धूम मची हुई है। इसे लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कल लोग अपने-अपने घरों में दीये जलाएंगे और दिवाली मनाएंगे। लोग अपने घरों में रामलला के झंडे भी लगा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी राम भक्ति में रंग चुका है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व मुकेश अंबानी के घर में भी जश्न का माहौल है। 


रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी के घर पर भी उत्सव का माहौल है। मुंबई स्थित मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। लाइट से जय श्रीराम लिखा दिखाया गया है साथ ही लाइट से राममंदिर को भी दर्शाया गया है। बता दें कि कल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में  रिलायंस इंडस्ट्रीजके चेयरमैन मुकेश अंबानी सपरिवार शामिल होंगे।