1st Bihar Published by: Updated Jan 14, 2020, 4:53:46 PM
- फ़ोटो
RANCHI: अपराधी गिरोह अमन श्रीवास्तव गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार समेत कई सामान बरामद हुआ है. इस गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाएगा.
पलामू और चतरा रेंज में सक्रिय
पुलिस के अनुसार यह गिरोह पलामू और चतरा रेंज में सक्रिय है. इस गिरोह के अपराधी कोयला कारोबारी, ठेकेदार, नेताओं से रंगदारी मांगते है. नहीं देने पर हत्या कर देते थे. रांची में डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी.
कई हत्या और हमला का आरोप
इस गिरोह पर कोयला कारोबारी की हत्या करने का आरोप है. इस गिरोह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान बालूमाथ में भाजपा नेता के काफिला पर भी हमला किया था. यह गिरोह नक्सलियों की तरह घटना को अंजाम देता है और लेवी मांगता था. इस गिरोह के कारण पुलिस भी परेशान है. जिसके बाद पुलिस ने लातेहार समेत कई जगहों पर छापेमारी कर 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.