Hindi News / news / JMM नेता बीजेपी में शामिल, मिलन समारोह में जमकर हुआ हंगामा

JMM नेता बीजेपी में शामिल, मिलन समारोह में जमकर हुआ हंगामा

1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2019, 3:31:01 PM

JMM नेता बीजेपी में शामिल, मिलन समारोह में जमकर हुआ हंगामा

- फ़ोटो

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शशिभूषण मेहता आज भाजपा कार्यालय पहुंचे और बीजेपी में शामिल हुए. इस मिलन समारोह में जमकर मेहता का विरोध हुआ और हंगामा हुआ. जिसके कारण अफरातफरी का माहौल हो गया. 

मेहता पर हत्या का आरोप

मेहता पर एक स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा की हत्या का आरोप है. लेकिन इस केस में वह जमानत पर है. वह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए.

सुचित्रा के बेटों ने किया हंगामा

सुचित्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा और आशुतोष ने पहले ही बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा से कहा था कि मां के हत्या के आरोपी को वह पार्टी में शामिल नहीं करे. लेकिन बीजेपी नेताओं ने बात नहीं पानी. अभिषेक ने कहा कि वह खुद भाजपा के सदस्य हैं. इस तरह के लोगों को पार्टी में लाने पर पार्टी की बदनामी होगी.