Hindi News / news / बेटे ने किया लव मैरिज, गुस्से में पिता ने कर लिया सुसाइड

बेटे ने किया लव मैरिज, गुस्से में पिता ने कर लिया सुसाइड

1st Bihar Published by: Updated Jul 16, 2020, 2:20:05 PM

बेटे ने किया लव मैरिज, गुस्से में पिता ने कर लिया सुसाइड

- फ़ोटो

RANCHI: बेटे ने भागकर अपनी प्रेमिका के साथ लव मैरिज कर लिया है. वह पत्नी को लेकर घर आ गया. इसके बाद पिता के साथ उसकी बहस हुई तो गुस्से में पिता ने सुसाइड कर लिया है. यह घटना लोअर बाजार की है. 

पिता ने किया था विरोध

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिता नहीं चाहता था कि बेटा लव मैरिज करे. लेकिन बेटा पिता की बात मानने को तैयार नहीं था. जिससे कारण पिता से घर में भी उसका विवाद होता था.  मृतक राजदेव के चार बच्चे हैं. 

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजदेव परिवार का मुखिया था. वह कमाता था तो घर चलता था. लेकिन वह बेटे की हरकत से परेशान रहता था. जब बेटा शादी कर घर आया तो बेटे को फटकार लगाई. लेकिन बेटे ने भी बहस करने लगा. यह अपमान राजदेव को अच्छा नहीं लगा. वह कमरे में गया और बंद कर लिया. परिजनों को लगा कि वह गुस्से में घर में है. लेकिन जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. दरवाजा तोड़ने के बाद देखा की शव फंदे से लटका हुआ था. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को रिम्स पोस्टमार्टम के लिए ले गई.