Hindi News / news / CM के काफिले पर हमला, नाराज लोगों ने किया पथराव

CM के काफिले पर हमला, नाराज लोगों ने किया पथराव

1st Bihar Published by: Updated Jan 05, 2021, 7:44:02 AM

CM के काफिले पर हमला, नाराज लोगों ने किया पथराव

- फ़ोटो

RANCHI: सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर नाराज ने लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें कई गाड़ियों क्षत्रिग्रस्त हो गई है. भीड़ ने सोरेन के काफिले की पेट्रोलिंग कार के शीशे भी तोड़ दिए. किसी तरह से सीएम को रूट बदलकर अपने आवास जाना पड़ा. 

सिर कटी लाश मिलने से नाराज लोग

रविवार को ओरमांझी में एक युवती का सिर कटी लाश मिली थी. लड़की के शरीर पर कपड़ा भी नहीं था. युवती का सिर अब तक पुलिस खोज नहीं पाई है और नहीं आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर रांची के किशोरगंज चौक पर कुछ हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे, इस बीच ही सीएम का काफिला प्रोजेक्ट भवन से कांके रोड आवास की ओर जा रहा था. तभी भीड़ ने CM के काफिले पर भी हमला बोल दिया. 

इस हमले में इंस्पेक्टर घायल

इस हमले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवल किशोर प्रसाद को गंभीर चोटें आईं हैं. उनको रांची के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कई और लोगों घायल हुए है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कहा है कि किसी भी आरोपियों पर शख्त कार्रवाई होगी.