1st Bihar Published by: Updated Apr 02, 2020, 4:12:25 PM
- फ़ोटो
RANCHI: जब स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच करने पहुंची तो लोग भड़क गए. टीम को भगा दिया है. इसी एरिया में तबलीगी जमात में शामिल युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके बाद भी लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच नहीं होने दिया. यह घटना रांची के हिंदपिढ़ी की है.
लोग बोले किया जा रहा बदनाम
इस एरिया के लोगों ने विरोध को लेकर तर्क दिया है कि कोरोना के नाम पर यहां के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. इसलिए वह जांच नहीं होने देंगे. स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों से फॉर्म भरवा कर वापस लौट गई. कई अधिकारी भी लोगों को समझाने गए. लेकिन ये लोग समझने को तैयार नहीं थे. सदर एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ.
लॉकडाउन तोड़ प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
लॉकडाउन होने के बाद भी यहां के लोग सड़क पर उतर गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्थिति को देख हुए भारी संख्या में यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है.
हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव युवती और 24 विदेशी मौलवी पकड़े गए
तबलीगी जमात में शामिल होकर मलेशिया की युवती हिंदपीढ़ी पहुंची थी. जो जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली. इसके अलावे इस एरिया के एक मस्जिद से पुलिस 24 विदेशी मौलवी को 30 मार्च को पकड़ा था. पकड़े गए विदेशी मौलवियों में 8 मलेशिया के रहने वाले हैं. इसके अवाले पोलैंड और वेस्ट इंडीज के रहने वाले है. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस ने सभी के ब्लड सैंबल कोरोना जांच के लिए रिम्स भेजा है. सभी को खेलगांव में स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है.