1st Bihar Published by: Updated Sun, 05 Jan 2020 08:36:15 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची के कांके से आ रही है. यहां पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल शख्स को रिम्स में भर्ती कराया गया है.
इसको भी पढ़ें प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खाकर कर ली सुसाइड, जब एक ना हो सके तो एक साथ दे दी जान
टिंबर में लगाई आग
इस दौरान उपद्रवियों ने एक टिंबर में आग लगा दी. आग बुझाने में कई फायर बिग्रेड की गाड़ी जुटी हुई हैं. आग के कारण लाखों का नुकसान बताया जा रहा है. महिलाओं ने कांके थाना को घेर लिया और जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं.
चौक के नामकरण को लेकर हुआ विवाद
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक चौक के नामकरण को लेकर विवाद हो गया. दोनों गुट अलग-अलग नाम रखने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर ही विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई. मामले को शांत कराने के लिए कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है.