Hindi News / news / फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक...

फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियों को पकड़ा

1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2020, 8:38:33 AM

फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियों को पकड़ा

- फ़ोटो

RANCHI: अशोकपुरम क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जब इसकी पुलिस को जानकारी हुई तो छापेमारी कर दी. पुलिस ने एक युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. पुलिस ने यह कार्रवाई अरगोड़ा थाना क्षेत्र में की है. 

4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक युवक बोकारो का रहने वाला विशाल सिन्हा है. जबकि तीन युवतियां शामिल हैं. दो लड़कियां बिहार की रहने वाली है. छापेमारी के दौरान पुलिस को फ्लैट से शराब की बोतलों के अलावे कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है.

लोगों ने की थी शिकायत

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस फ्लैट में पहुंची तो देखा कि युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में है. सभी को पकड़कर पुलिस थाना लेकर पहुंची. गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया है कि सरगना सोशल मीडिया के जरिए बुकिंग करता था. जिसके बाद एक नंबर दिया जाता था. उसी नंबर पर ग्राहक पैसा फाइनल करने के बाद फ्लैट पर पहुंचते थे.