1st Bihar Published by: Updated Sun, 17 Jan 2021 12:08:55 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. मृतक सिपाही की 21 मई को शादी होने वाली थी. यह घटना बुढ़मू थाना की है.
नाइट ड्यूटी में था सिपाही
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस सिपाही ने सुसाइड किया है वह नाइट ड्यूटी कर रहा था. लेकिन इस दौरान ही खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सुबह जब उसके साथी कमरे में गए तो देखा की उसका शव पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए है. बताया जा रहा है कि कमरे में आकर खुद को गोली मारा.
21 मई को होने वाली थी शादी
थाने के जवानों ने बताया कि मृतक दीपेश प्रसाद रातू थाना क्षेत्र स्थित हिसरी गांव का रहने वाला था. वह 2018 में ही बहाल हुआ था. बहाली के बाद पहली बार ड्यूटी यही पर लगी थी. जब से यहां पर ड्यूटी कर रहा था. उसकी शादी भी ठीक हो गई थी. 21 मई को शादी होने वाली थी. सिपाही ने आखिर सुसाइड क्यों किया अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.