1st Bihar Published by: Updated Thu, 07 Jan 2021 09:13:40 AM IST
- फ़ोटो
RANCHI: महिला सिपाही दारोगा के पास छुट्टी मांगने गई थी, लेकिन इस दौरान दारोगा छुट्टी देने के बदले उसके साथ छेड़खानी करने लगा. महिला सिपाही ने पिटाई कर दी. उसके बाद सबके सामने दारोगा ने महिला सिपाही का पैर छुकर माफी मांगने लगा. यह मामला रांची का है.
महिला सिपाही ने मारा थप्पड़
महिला सिपाही ने कहा कि उसने छुट्टी मांगने के लिए दारोगा को फोन किया था. इस पर आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हें देखना चाहता हूं. जब महिला सिपाही वहां पहुंची तो उसके साथ छेड़खानी करने लगा. इस दौरान महिला सिपाही ने दारोगा को सबके सामने थप्पड़ भी मारा. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. सीनियर एसपी एसके झा ने ASI को सस्पेंड कर दिया है.
ऑफिस में दारोगा ने बुलाया था
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 22 साल की महिला सिपाही 4 दिन की छुट्टी मांगी थी. इसको लेकर दारोगा को कॉल किया. लेकिन इस दौरान 59 साल के आरोपी दारोगा शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि ऑफिस ऑकर आवेदन दो. मैं तुम्हे देखना चाहता हूं. जब वह पहुंची तो दारोगा छुट्टी का आवेदन लेकर महिला पुलिसकर्मी के कमरे में बुलाया और छेड़खानी करने लगा.