Hindi News / news / सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर के साथ लड़कियों को पकड़ा,...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर के साथ लड़कियों को पकड़ा, कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद

1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2020, 6:02:00 PM

 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर के साथ लड़कियों को पकड़ा, कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद

- फ़ोटो

RANCHI :  पुलिस ने रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक अपार्टमेंट में कई दिनों से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में 2 लड़कियों को कस्टमर के साथ पकड़ा गया है. कमरे से आपत्तिजनक सामान और शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद की गई हैं. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग की जाती थी. गिरफ्तार लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला रांची शहर के अरगोड़ा इलाके का है. जहां तारामणि स्टेट अपार्टमेंट में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो लड़कियां शामिल हैं. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामान, शराब और मोबाइल बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग की जाती थी.


रांची पुलिस के मुताबिक खुद को पति-पत्नी बताकर ये सभी अपार्टमेंट में रहते थे और जिश्मफरोशी का धंधा चलाते थे. अरगोड़ा के तारामणि स्टेट अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट से इन्हें गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवती में से एक जमशेदपुर और दूसरी लातेहार के बालूमाथ की रहने वाली है. पिछले 10 से 15 दिनों से फ्लैट में ये धंधा चल रहा था.