Hindi News / news / शादी का लाल जोड़ा पहनाकर प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, हत्या कर शव...

शादी का लाल जोड़ा पहनाकर प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, हत्या कर शव को पहाड़ से फेंका

1st Bihar Published by: Updated Jun 27, 2020, 1:58:39 PM

शादी का लाल जोड़ा पहनाकर प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, हत्या कर शव को पहाड़ से फेंका

- फ़ोटो

RANCHI: युवक प्रेमिका को उसके घर से भागकर ले गया. इस दौरान उसने से शादी का लाल जोड़ा पहने को कहा था. वह लाल कपड़े में ही घर से प्रेमी के साथ भागी. लेकिन शातिर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को 200 फीट ऊंची पहाड़ी से शव को फेंक दिया. यह घटना रांची के तमाड़ का है.

चार दोस्तों के साथ

घटना   के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमिका की हत्या करने के लिए प्रेमी ने चार दोस्तों की मदद ली. वह साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मारंगबुरू पहाड़ी से फेंका. लेकिन पुलिस ने शव बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है, पुलिस ने प्रेमी और तीन उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का बना रही थी दबाव

आरोपी प्रेमी रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रंजीत ने बताया कि वह शादी के लिए दबाब दे रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. इसलिए उसने प्रेमिका को कहा कि वह शादी का कपड़ा पहनकर तैयार रहे. जैसे ही वह तैयार हुई वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से लड़की के घर पहुंचा और प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. रात में एक कमरे में रखा फिर दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी. दोनों का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन वह दूसरी लड़की के साथ शादी करना चाहता था.