सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा, देर से मंच पर आने से भड़के लोग

1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Feb 2020 01:32:15 PM IST

सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा, देर से मंच पर आने से भड़के लोग

- फ़ोटो

RANCHI: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी का वैंलेटाइन डे के मौके पर रांची में कार्यक्रम हुआ. भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे, लेकिन सपना के कार्यक्रम में कुछ देर हो गया जिससे लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे. लेकिन सपना के आते ही सभी शांत हो गए और कार्यक्रम का आनंद लेने लगे. 

डोरंडा में था कार्यक्रम

सपना का कार्यक्रम रांची के डोरंडा में स्थिति कार्निवाल हॉल में हो रहा था. इस कार्यक्रम में युवक हजारों की संख्या शामिल हुए. इस दौरान युवकों ने जमकर डांस भी किया. 

सेल्फी लेने की मची थी होड़

जैसे ही सपना चौधरी कार्यक्रम में इस दौरान युवकों में सपना के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. कार्यक्रम के दौरान ही स्टेज के सामने से सैकड़ों युवक सपना का फोटो लेते रहे और वीडियो बना रहे हैं. इस दौरान सपना ने कई फेमस गानों पर जमकर डांस किया. रांची में इससे पहले भी सपना चौधरी का कार्यक्रम हो चुका हैं. सपना भी यहां पर आकर काफी खुश नजर आ रही थी.