1st Bihar Published by: Updated Sat, 26 Dec 2020 08:21:58 AM IST
- फ़ोटो
RANCHI: बिल्डर के बेटे ने युवती के साथ रेप किया. उसको वह घुड़सवारी सिखाने के बहाने प्रशिक्षण केंद्र लेकर गया था. पीड़िता अब प्रेग्नेंट हो गई है. यह घटना रांची की है.
युवती हुई प्रेग्नेंट
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उसने आरोप लगाया है कि घुड़सवारी सिखाने के नाम पर ओरमांझी ले गया और उसके साथ रेप किया. वह चार माह की प्रेग्नेंट है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर हैदरअली गली का रहने वाला है.
शादी का दिया था झांसा
पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो प्रशिक्षक ने उसे धमकाया और शादी करने का आश्वासन दिया. वह आरोपी के झांसे में आ गई. लेकिन इस दौरान वह टालमटोल करता रहा. इस दौरान वह कई बार संबंध बनाया. लेकिन अब शादी से इनकार करने लगा. वह 4 माह की प्रेग्नेंट है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना में कॉल आने लगा. गिरफ्तार युवक एक बड़े बिल्डर का बेटा है. उसको छोड़ने के लिए महिला थाना में कई लोगों का कॉल आने लगा. इस केस को समझौता कराने की कोशिश होती रही है. लेकिन पीड़िता इसको लेकर तैयार नहीं है.