1st Bihar Published by: Updated Sep 24, 2019, 1:13:30 PM
- फ़ोटो
RANCHI : AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज रांची दौरे पर हैं। ओवैसी ने रांची में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज की पत्नी शाइस्ता से मुलाकात की है। ओवैसी अपनी पार्टी की तरफ से झारखंड विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतार रहे हैं।
ओवैसी के रांची दौरे को लेकर उनके समर्थकों की तरफ से लगाए गए पोस्टर और बैनर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है। पोस्टर पर लगी ओवैसी की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई है। ओवैसी की तस्वीर पर कालिख पोते जाने की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली है उसे साफ कराया जा रहा है।
उधर ओवैसी ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भी कैंडिडेट देगी।