1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 01, 2024, 4:01:42 PM
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सभा सांसद देवदास आप्टे (बापू आप्टे) से भी मिले। आरके सिन्हा ने राष्ट्रपति से मिलकर 19 अक्टूबर को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया।
भाजपा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया से मिलेट के उत्पादन और प्रसार एवं "अवसर ट्रस्ट" द्वारा मेधावी गरीब बच्चों को IIT/NIT/IIITA के लिए सफलता पूर्वक तैयार किये जाने के विषय में विस्तृत चर्चा हुई साथ ही इस दौरान उनसे बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में 19 अक्टूबर को आने का विनम्र आग्रह किया गया। जिसपर उन्होंने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।