Hindi News / news / मंदी पर अपने दिए बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा- संवेदनशील...

मंदी पर अपने दिए बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा- संवेदनशील आदमी हूं मैं

1st Bihar Published by: Updated Oct 13, 2019, 2:13:36 PM

मंदी पर अपने दिए बयान से पलटे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा- संवेदनशील आदमी हूं मैं

- फ़ोटो

DELHI: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंदी पर शनिवार को दिए अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने कहा है कि वो एक संवेदनशील आदमी हैं और वो मंदी पर दिए अपने बयान को वापस लेते हैं.

दरअसल रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि जब तीन हिंदी फिल्में एक दिन में 120 करोड़ रुपए कमा लेती हैं तो फिर ऐसे में देश में मंदी कहां है. केंद्रीय मंत्री के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और ट्विटर पर भी उनका बयान ट्रेंड करने लगा था.