ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election Violence : दुलारचंद हत्याकांड में CID की सख़्ती बढ़ी, मेटल डिटेक्टर से खोजा गया गोली का खोखा, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी त्योति सिंह के होटल के कमरे में पुलिस ने क्यों की छापेमारी? देर रात तक मचा रहा हड़कंप Chess Championship: बिहार के इस जिले में शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन, बाजी मारने वाले को तगड़ा इनाम Bihar Election 2025: सूरजभान और अनंत की गढ़ में अब निर्दलीय कैंडिडेट ने दिखाई दबंगई, युवक का सिर फोड़ा; जानिए क्या थी वजह Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Motihari election : मोतिहारी के एक बूथ पर BJP पर्चा और वोटर लिस्ट वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया; मैदान में हैं प्रमोद कुमार Bihar Election 2025: भैंस पर बैठ वोट डालने पहुंचा मतदाता, लोगों से किया वोटिंग के लिए अपील

करप्शन के आरोप लगने पर RCP पर RJD का हमला, कहा.. रसूख का इस्तेमाल कर दोनों हाथों से उगाही की

1st Bihar Published by: Updated Sat, 06 Aug 2022 01:56:29 PM IST

करप्शन के आरोप लगने पर RCP पर RJD का हमला, कहा.. रसूख का इस्तेमाल कर दोनों हाथों से उगाही की

- फ़ोटो

PATNA : जेडीयू ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए अकुत संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर आरसीपी से जवाब मांगा है। जेडीयू की इस नोटिस के बाज बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। इस मामले को लेकर आरजेडी आरसीपी सिंह पर हमलावर हो गई है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि आरसीपी सिंह अपने रसूख का इस्तेमाल कर दोनों हाथों से टैक्स की उगाही करते रहे हैं।


शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि आरजेडी लगातार इस बात को उठाते रही है कि आरसीपी सिंह ने अपने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए टैक्स के नाम पर दोनों हाथों से उगाही की है और आझ उनका कारनामा खुलकर सामने आ गया है। आरसीपी सिंह से उनकी ही पार्टी ने स्पष्टीकरण पूछा है। आरसीपी सिंह की पत्नी और बेटियों के नाम पर कई प्लॉट खरीदे गए। किस तरह से गिफ्ट लिया गया है और किस तरह से प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई है यह सारी बातें सामने आ गई हैं।


उन्होंने कहा कि अपने रसूख का इस्तेमाल कर आरसीपी सिंह ने अकुत संपत्ति बनाई है। आरसीपी के साथ साथ उनके आसपास रहने वाले दो-तीन लोग जो उनको सहयोग कर रहे थे अगर उनकी संपत्ति की भी जांच की जाए तो बहुत चीजें खुलकर सामने आ जाएंगी। शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि अभी तो सिर्फ नालंदा की संपत्ति की जानकारी सामने आई है, अगर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो आरसीपी सिंह की और भी संपत्ति का पता चलेगा।


बता दें कि जेडीयू ने अपने ही कद्दावर नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर करप्शन का बडा आरोप लगा दिया है। कभी पार्टी के सर्वेसर्वा रहे आरसीपी सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस भेजा है। नोटिस में आरसीपी सिंह पर आरोग लगाया गया है कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए पिछले 9 सालों में अपने परिवार के नाम पर 58 प्लॉट की रजिस्ट्री कराई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस में आरसीपी सिंह से पूछा है कि उन्होंने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की।