1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2021, 12:44:55 PM
- फ़ोटो
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट पर मौजूद बड़ी तादाद में जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है. इस मौके पर पार्टी के कई विधायक पूर्व विधायक पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के प्रमुख एयरपोर्ट पर मौजूद रहे हैं. सबने बुके देकर आरसीपी सिंह का स्वागत किया है.
पटना पहुंचने के बाद आरसीपी सिंह प्रदेश कार्यालय के लिए निकल चुके हैं. रोड शो करते हुए आरसीपी सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे.