हॉस्पिटल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, मच गई अफरा तफरी

1st Bihar Published by: Updated Wed, 22 Jul 2020 03:08:22 PM IST

हॉस्पिटल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, मच गई अफरा तफरी

- फ़ोटो

RANCHI: रांची के सबसे बड़े सरकारी हॉसपिटल से रिम्स से एक बार फिर कोरोना का मरीज फरार हो गया है. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है. फरार मरीज की खोजबीन की जा रही है. 

जानकारी मिलते ही भागा हॉस्पिल से

बताया जा रहा है कि जो मरीज भागा है उसका पहले से ही सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा था. इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट कराया गया था. उसको जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो वह हॉस्पिटल से फरार हो गया. कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाग जाने के बाद अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है. 

पिछले माह भी भागा था मरीज

रिम्स से कोरोना मरीज के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले माह भी रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती डेढ़ साल के संक्रमित बच्चे को लेकर उसके मां बाप बगैर रिम्स प्रबंधन से अनुमति लिए फरार हो गए थे. बच्चे का सर्जरी से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिले के बाद उसके मां-पिता लेकर फरार हो गए थे. बाद में बच्चे को खोजकर भर्ती कराया गया था,