‘एक करोड़ नौकरी का वादा असल में लोगों की जमीन हड़पने की तैयारी’ RJD के घोषणा पत्र पर बोले सम्राट चौधरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 13, 2024, 5:48:36 PM

‘एक करोड़ नौकरी का वादा असल में लोगों की जमीन हड़पने की तैयारी’ RJD के घोषणा पत्र पर बोले सम्राट चौधरी

- फ़ोटो

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। मोदी की गारंटी के जवाब में आरजेडी ने इस चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं को 24 जन वचन दिए हैं और हर वचन को पूरा करने का दावा किया है। आरजेडी के इस परिवर्तन पत्र में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने के साथ ही कई लोक लुभावन वादे भी किए गए हैं। आरजेडी की तरफ से जारी चुनावी घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी के घोषणा पत्र में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की जो बात कही गई है वह असल में एक तरह से सबकी जमीन हड़पने की तैयारी है। 2005 से पहले लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी 15 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन कितने लोगों को नौकरी दी?


उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने अपने 15 साल के शासनकाल में कितने लोगों को नौकरी दिया, पहले आरजेडी को यह बताना चाहिए। नीतीश कुमार जब बिहार की सत्ता में आए तब करीब साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली है लेकिन आरजेडी के नेताओं को इसका क्रेडिट लेने का सुर सवार हो गया है। आरजेडी के पहले आईना में अपना चेहरा देखना चाहिए उसके बाद दूसरे पर कुछ बोलना चाहिए।