1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2022, 9:40:27 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजनीत के लिए आज का दिन बेहद खास है। बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीबीआई ने अपना शिकंजा कसा है। बिहार में आरजेडी के कई नेताओं के घर सुबह से ही छापेमारी चल रही है। सीबीआई की टीम ने आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के घर दबिश दी है। सुबोध राय के सरकारी आवास पर सीबीआई की रेड हुई है।