Hindi News / news / बारात से लौट रही ऑटो सड़क दुर्घटना की हुई शिकार, एक की मौत,...

बारात से लौट रही ऑटो सड़क दुर्घटना की हुई शिकार, एक की मौत, 7 जख्मी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 13, 2019, 3:20:32 PM

बारात से लौट रही ऑटो सड़क दुर्घटना की हुई शिकार, एक की मौत, 7 जख्मी

- फ़ोटो

ROHTAS : एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना रोहतास जिले की है. मृतक के घर में मातम पसरा है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना जिले के काराकाट थाना इलाके के लोरी बांध गांव की है. जहां एक ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत होगी है. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एक बारात में आए लोग डिहरी से अपने घर लौट रहे थे. एक तेज अनियंत्रित ट्रक ने उनकी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस सड़क हादसे में 20 साल के युवक मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ऑटो में सवार अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.