Hindi News / news / आरक्षण को लेकर RSS का बड़ा बयान, कहा- समय-समय पर होनी चाहिए समीक्षा

आरक्षण को लेकर RSS का बड़ा बयान, कहा- समय-समय पर होनी चाहिए समीक्षा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 09, 2019, 4:53:31 PM

आरक्षण को लेकर RSS का बड़ा बयान, कहा- समय-समय पर होनी चाहिए समीक्षा

- फ़ोटो

RAJASTHAN: आरक्षण को लेकर अपने पुराने बयानों से विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आए आरएसएस ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे एक बार फिर सियासत गरमा सकती है. राजस्थान के पुष्कर में आयोजित आरएसएस की समन्वय बैठक में आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि आरक्षण की समय समय पर समीक्षा होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आरक्षण को बनाए रखने की जरुरत है. वहीं उन्होंने कहा कि समाज में अगर असमानता रहेगी तो आरक्षण भी मौजूद रहेगा. संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बैठक में आरक्षण पर हुई चर्चा की जानकारी दी. कहा कि बैठक में कहा गया कि जब ऐसा लगेगा कि विषमता खत्म हो गई है तो इस पर विचार किया जाएगा .अगर लोगों को लगता है कि विषमता कल ही खत्म हो गई है तो कल ही इस पर विचार हो सकता है लेकिन फिलहाल आरक्षण जारी रहेगा. मौजूदा समय में आरक्षण समाप्त नहीं किया जाएगा.