1st Bihar Published by: Updated Jul 08, 2020, 3:36:16 PM
- फ़ोटो
SAHIGABANJ: एक शख्स ने डायन के आरोप में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह गर्दन लेकर थाना पहुंच गया. शख्स के हाथ में कटा सिर देखकर पुलिस के होश उड़ गए. यह घटना राधा नगर थाना मेंमेहंदीपुर गांव की है.
पुलिस से बोला मैंने लिया बदला
आरोपी 60 साल का है. उसने पुलिस से कहा कि मैंने अपने बेटे की मौत का बदला ले लिया है. इस महिला ने ही मेरे बेटे की हत्या की है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
कुछ दिन पहले बेटे की बीमारी से हुई थी मौत
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मेहंदीपुर गांव के रहने वालेस्वाधीन टुडू की दो दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव में अफवाह फैली की गांव की ही मलतू चौड़े ने जादू टोना से हत्या कर दी है. इस अफवाह में ही आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या कर दी.