1st Bihar Published by: Updated Jun 27, 2020, 3:33:47 PM
- फ़ोटो
SAHIBAGNJ: अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. इस दौरान ही अपराधियों ने एएसआई को गोली मार दी. यह घटना बरहेट थाना क्षेत्र की है.
हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि थानेदार हरीश कुमार पाठक के हाथ अपराधियों ने मारपीट की. पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है. एएसआई चंद राय सोरेन को पेट में गोली लगी है. पीएचसी में थानेदार का इलाज चल रहा है. जबकि एएसआई की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
घटनास्थल पर पहुंचे कई अधिकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. अपराधियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि एक अपहरण कांड के मामले की जांच कर पुलिस की टीम गई थी. इस दौरान ही अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया. पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.