BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान Bihar News: मवेशी के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत; पलटी नाव तो गई जान; मातम का माहौल Vande Bharat Express : पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, यात्रियों में दहशत; जानिए क्या थी वजह Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाजारों में नहीं दिखेगी भीड़, आ गया सरकारी आदेश; जानिए क्या है मामला Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मी से पांच लाख रुपये लूटे, चार लूटेरे फरार Bihar Assembly Elections : बिहार में इस दिन बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल- कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट Bihar News: नदी में कपड़ा धोने गई तीन बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के केंद्रीय नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय ! नामांकन से पहले प्रचार जोरों पर Bihar Assembly Election 2025 : महागठबंधन में आया भूचाल ! कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली तलब, लालू -तेजस्वी के साथ इस वजह से नहीं बन रही बात; क्या इस तरह का फैसला ले सकती है कांग्रेस Railway Employee Festival: 'मेरे पिया घर नहीं आए ...', रेलवे ड्राइवर को नहीं मिली छुट्टी तो वाइफ ने कर दिया यह अनोखा काम; जोनल ऑफिस में भी होने लगी चर्चा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 16 Apr 2024 05:11:54 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH : मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र स्थित मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंची। एक आरोपी के पिता और दूसरे आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र के महसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दोनो अपराधियों की पहचान बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के महसी गांव के 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई है।
बता दे कि पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना घर पश्चिमी चंपारण जिले के महसी गांव बताया है। रविवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कर दोनों अपराधी भुज फरार हो गए थे। मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की। जिसके बाद फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी है।
वहीं, इस मामले में बेतिया पुलिस कुछ भी बोलने से साफ-साफ इनकार कर रही है। हालांकि बेतिया एसपी डी अमरकेश ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेतिया पुलिस इसलिए कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है, क्योंकि यह हाई प्रोफाइल बताया जाता है।
इस मामले में विक्की की मां ने बताया कि उनके बेटे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्की की मां सुनीता देवी ने बताया कि विक्की होली के बाद कमाने के लिए बाहर गया था। लेकिन इस तरह की घटना सुनकर सभी लोग हैरान हैं। सुनीता देवी ने कहा है कि रात में बेतिया पुलिस आई थी और विक्की के पापा को उठाकर ले गई।
वहीं, आरोपी सागर के पिता ने बताया कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मेरे बेटे सागर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कैसे हुआ, अभी किसी को पता नहीं चल पाया है। यहां घर के सभी लोग परेशान हैं। आरोपी सागर के पिता ने कहा कि हमलोग रोज कमाने और खाने वाले मजदूर वर्ग के लोग हैं। मेरा बेटा कमाने के लिए जालंधर गया हुआ था। अब वह मुंबई कैसे पहुंच गया, किसी को पता नहीं है। पहले इस तरह की बात नहीं थी। बहुत सीधा लड़का है वह। होली के बाद कमाने के लिए घर से निकला था।आरोपी सागर के पिता ने कहा कि कल रात में पुलिस मेरे घर आई थी और मेरे दूसरे बेटे राहुल को पकड़ कर ले गई।
बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर विगत 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।
इसी बीच, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों हमलावर गुजरात के भुज में देखे गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा। गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है।
बेतिया से संतोष की रिपोर्ट..