1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Aug 30, 2024, 7:50:55 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के महनार पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग घर की रेलिंग पर खड़े थे। अचानक रेलिंग के टूटने से एक बच्ची नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों की मदद से बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस हादसे में कई लोग भी घायल हो गये हैं।
बता दें की गणिनाथ मेले का उद्घाटन करने के लिए सम्राट चौधरी वैशाली के महनार स्थित हसनपुर पहुंचे थे। महनार के लावापुर हीरानंद हाई स्कूल में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हैलीपैड बनाया गया था। सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर जब लैंड कर रहा था तब हेलीकॉप्टर को देखने के लिए स्कूल के बगल के मकान के छत पर भारी संख्या में लोग खड़े हो गये।
तभी अचानक घर का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया और इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। रेलिंग के साथ नीचे जमीन पर गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वही कई लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने मकान के छत पर से लोगों को नीचे उतारा और पूरे छत को खाली कराया।