ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

सारण में चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग : गोली लगने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर : रोहिणी आचार्य के बूथ पर जाने को लेकर हुआ था भारी विवाद

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Tue, 21 May 2024 09:32:05 AM IST

सारण में चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग : गोली लगने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर : रोहिणी आचार्य के बूथ पर जाने को लेकर हुआ था भारी विवाद

- फ़ोटो

CHHAPRA : सारण संसदीय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य वोटिंग के बीच देर शाम एक बूथ पर पहुंची थीं। लोगों ने रोहिणी पर बूथ छापने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया था। अब इस चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।


दरअसल, सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही लालू-राबडी की बेटी रोहिणी आचार्य वोटिंग के बीच सदर प्रखंड के भिखारी चौक स्थित एक मतदान केंद्र पर समर्थकों के साथ पहुंची थीं। जहां उन्हें लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पडा था। वोटिंग खत्म होने के करीब आधे घंटे पहले रोहिणी आचार्य लालू परिवार के करीबी भोला यादव और दूसरे समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंची थी।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का आऱोप था कि रोहिणी आचार्य अपने समर्थकों के साथ बूथ छापने पहुंची हैं। रोहिणी को काफिले के साथ बूथ के अंदर जाते देख स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि रोहिणी आचार्या बूथ छापने आयी हैं। वे मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदाताओं से बदसलूकी कर रही हैं। उनके साथ आये असामाजिक तत्व वोटरों को भगा रहे हैं। इस बीच स्थानीय लोग मतदान केंद्र पर पहुंच गये और बूथ नहीं छापने देंगे के नारे लगाने लगे।


इस दौरान स्थानीय लोगों और रोहिणी आचार्या के बीच बहस भी हो गई। बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद आक्रोश और अधिक बढ़ गया। बढ़ते बवाल के बीच रोहिणी आचार्य पुलिस सुरक्षा में जैसे-तैसे वहां से निकल पायी।  हालांकि उनके जाने के बाद भी हंगामा होता रहा। रोहिणी के निकलने के बाद लोगों का आऱोप था कि रोहिणी आचार्या गुंडों के सहारे बूथ छापने की कोशिश कर रही थी।


अब इस विवाद को लेकर छपरा में आज सुबह गोलीबारी की घटना हो गई। जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां कैंप कर रही है।

रिपोर्ट- रमेन्द्र कुमार सिंह