1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 04, 2019, 9:16:23 PM
- फ़ोटो
SASARAM: सासाराम रेल पुलिस ने नशे में धुत एक फौजी को गिरफ्तार किया है. नशे में धुत फौजी रामेश्वर सिंह देहरादून डाउन एक्सप्रेस में उत्पात मचा रहा था, जिसकी जीआरपी को सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फौजी को धर दबोचा. मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने फौजी को जेल भेज दिया. फौजी रामेश्वर सिंह रोहतास जिला के ही अमझोर थाना के मिसरा का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद फौजी आपे से बाहर था तथा पुलिसकर्मियों को भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था.