Hindi News / news / Sasaram News: बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में एक यात्री की...

Sasaram News: बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में एक यात्री की मौत, 13 से ज्यादा घायल

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Oct 04, 2024, 9:35:22 PM

Sasaram News: बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में एक यात्री की मौत, 13 से ज्यादा घायल

- फ़ोटो

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नोखा थाना क्षेत्र के पेनार के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गयी और उसमें सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 13 से ज्यादा पैसेजर बुरी तरह से घायल हो गये। 


घायलों में बेतिया के जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित भी शामिल है। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान कृष्ण राम के रूप में हुई है। जो राजपुर थाना क्षेत्र के कर्मकिला गांव के निवासी थे। 


बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस सासाराम से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान जख्नी पुल से आगे पेनार गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दे की घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायलों में जिनकी स्थिति नाजुक है, उन्हें वाराणसी भेजा गया है।