Hindi News / news / SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर ब्याज दरें घटाईं

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर ब्याज दरें घटाईं

1st Bihar Published by: Updated Jan 15, 2020, 9:18:12 AM

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर ब्याज दरें घटाईं

- फ़ोटो

MUMBAI : भारतीय स्टेट बैंक में अपने ग्राहकों को नए साल पर झटका दे दिया है। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई में एफडी पर ब्याज दरों में 0.15 फ़ीसदी की कटौती की गई है। यह कटौती अगले 10 साल तक लागू रहेगी। 


भारतीय स्टेट बैंक में दो करोड़ रुपए से कम की एफडी पर यह कटौती लागू की है। फिक्स डिपाजिट को लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जो कटौती की है उसके बाद एफडी अवधि पर अब 6.10 फ़ीसदी ब्याज दर लागू होगा। पहले एसबीआई की तरफ से एफडी पर 6.25 पीस दी ब्याज दर दिया जाता था। 


यह कटौती सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरों में भी की गई है। सीनियर सिटीजन को एसबीआई एफडी पर पहले 6.75 फीसदी ब्याज दर देता था जो कि अब 6.60 फीसदी होगा।