Hindi News / news / कर्नाटक विधायक अयोग्यता केस, सुप्रीम कोर्ट के जज ने सुनवाई से खुद को...

कर्नाटक विधायक अयोग्यता केस, सुप्रीम कोर्ट के जज ने सुनवाई से खुद को किया अलग

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 17, 2019, 12:54:10 PM

कर्नाटक विधायक अयोग्यता केस, सुप्रीम कोर्ट के जज ने सुनवाई से खुद को किया अलग

- फ़ोटो

NEW DELHI : कर्नाटक के विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की पीठ से न्यायाधीश एम एम शनतंगोदौर ने खुद को अलग कर लिया है। कर्नाटक के विधायकों को अयोग्य किए जाने से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई थी। न्यायाधीश एमएम शनतंगोदौर के अलावे इस खंडपीठ में न्यायमूर्ति एंड रमन शामिल हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू हुई न्यायाधीश शनतंगोदौर ने खुद को यह कहते हुए सुनवाई से अलग कर लिया की वह कर्नाटक से हैं इसलिए इस सुनवाई का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते हैं। जस्टिस शनतंगोदौर को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से यह कहा गया था कि खंडपीठ में उनकी मौजूदगी से कोई एतराज नहीं है, बावजूद इसके जस्टिस शनतंगोदौर ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है। अब इस मामले की सुनवाई दूसरे बेंच को ट्रांसफर की जाएगी। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष ने 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।