Hindi News / news / 19 अगस्त से खुलेंगे कश्मीर घाटी के स्कूल और कॉलेज, राज्य सरकार ने...

19 अगस्त से खुलेंगे कश्मीर घाटी के स्कूल और कॉलेज, राज्य सरकार ने लिया फैसला

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 16, 2019, 1:32:53 PM

19 अगस्त से खुलेंगे कश्मीर घाटी के स्कूल और कॉलेज, राज्य सरकार ने लिया फैसला

- फ़ोटो

DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद अब घाटी में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं. घाटी में सामान्य होते हालत को देख अब सरकार ने घाटी स्थित स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक अब 19 अगस्त से कश्मीर के सभी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे और वहां नियमित तौर पर पढ़ाई होने लगेगी. दरअसल जम्मू और कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने के बाद सरकार ने सुरक्षा कारणों से स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया था. साथ ही घाटी में धारा 144 के साथ-साथ कर्फ्यू लगा दिया गया था. हालांकि ईद के दौरान पूरे जम्मू और कश्मीर में कुल मिलाकर शांति रही और कहीं से कोई अप्रिय घटना की कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई. हालात को देखते हुए अब सरकार ने वहां स्कूलों और कॉलेजों को दोबारा खोलने का फैसला लिया है.