Hindi News / news / CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि, अमित शाह...

CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2021, 11:20:20 AM

CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे

- फ़ोटो

DELHI : तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी. जनरल बिपिन रावत का आज करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव उनके घर पर लाया गया है, जहां गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी.


इसके अलावा ब्रिगेडिर लिड्डर को उनकी पत्नी व बेटी ने अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिक शरीर के पास पहुंचते ही दोनों भावुक हो उठीं और खुद को संभाल नहीं पाईं. ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम विदाई दी. इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने भी बरार स्क्वायर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर और 10 अन्य रक्षा कर्मियों के पार्थिव शरीर पर बृहस्पतिवार को पालम हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इनके पार्थिव शरीर एक सैन्य विमान से दिल्ली लाये गए.